कोलकाता. हिंदी दिवस पर शनिवार को कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के जरिये कविताओं का एक मनमोहक संग्रह ‘मन बावरा’ का विमोचन हुआ. मौके पर ताजा टी.वी के प्रमुख विश्वंभर नेवर, ‘मन बावरा’ की लेखिका सीमा भावसिंहका, प्रख्यात लेखक यतीश कुमार, लेखक व शायर राजा जैन, लेखक व वरिष्ठ वकील डॉ. पारस कोच्चर, सीए सुभाष प्रसाद, कार्यक्रम के संचालक कोलकाता न्यूज नेटवर्क के संपादक विवेक शुक्ला, निधि शर्मा, अंजू सेठिया, अमित अंबस्ट, मौसमी प्रसाद समेत ‘मन बावरा’ की लेखिका के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. वरिष्ठ पत्रकार श्री नेवर ने कहा कि मानव होना भाग्य है लेकिन कवि होना सौभाग्य है. हिंदी को आगे बढ़ाने में कवियों का बड़ा योगदान रहा है इसलिए कवि होने के धर्म का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा बनाने में बंगाल का बहुत अधिक समर्थन रहा है, गुजरात के दयानंद सरस्वती से लेकर बंगाल के नेताजी समेत कई लोगों ने समर्थन किया था. बंगाल ने सबसे ज्यादा हिंदी का समर्थन किया. मौके पर श्री यतीश कुमार ने मन बावरा की कविताओं पर प्रकाश डाला.डा.पारस कोचर राजा जैन सीए सुभाष प्रसाद ने भी अपने विचार रखे.कार्यक्रम के संचालक और पुस्तक के सम्पादक विवेक शुक्ला ने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए उनकी पुस्तक की सराहना की.

For news coverage, ph- 9339228087

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *