रामनवमी के शुभअवसर पर बड़ाबाजार इलाके में कई जुलूस निकाले गये। जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग किया। जुलूस में शामिल भक्तों तथा राह चलते लोगों की सेवा में रवींद्र सरणी एवं बांसतल्ला क्रासिंग पर एक जल सेवा शिविर लगाकर लोगों की सेवा की गयी। मार्ग से गुजरने वालों में शिविर की ओर से शर्बत और पानी वितरीत किये गये। यह शिविर युवा नेता व समाजसेवी हर्ष पोद्दार के नेतृत्व में लगाया गया था। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक संजय बक्सी ने किया। इस मौके पर तृणमूल युवा कांग्रेस के जय बक्सी, श्यामलाल दूबे, निलेश दूबे, रमेश पोद्दार, बृजमोहन खत्री, मनू सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल पोद्दार, कुशल साव, शनीक जैन, आलोक ठाकुर, अभिषेक सिहं, कृष्णा साव, यशवर्धन राय, कर्ण शर्मा, राधव, यश केशरी, गोपाल ठाकुर, दिव्यांशु मिश्रा,अनुराग चौधरी, सागर साव, राजू सिंह व अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

……………………………………………………………………….

For news coverage in various newspapers, web & TV Channels, ph- 9339228087, 6289583507      *Asish Basak*   hellokolkata1@gmail.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *